श्यामल चक्रवर्ती को 32वें शहादत दिवस पर किया गया याद : धनबाद के आईएसएम गेट के सामने शहीद श्यामल चक्रवर्ती को उनके 32वें शहादत दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि दी गई
Google पर 22Scope चुनेंDHANBAD: धनबाद के आईएसएम गेट के सामने शहीद श्यामल चक्रवर्ती को उनके 32वें शहादत दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन शहीद श्यामल चक्रवर्ती स्मारक समिति और मार्क्सवादी युवा मोर्चा के तत्वावधान में किया गया. सभा की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो और संचालन मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो ने की.

1991 में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे श्यामल चक्रवर्ती
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद श्यामल चक्रवर्ती एक कर्मी होकर धनबाद कोयलांचल में 1991 की घटना के दर्शक न बनकर वे आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए. उनकी शहादत धनबाद कोयलांचल के आम नागरिक में एक प्रेरणा का स्रोत बने, जहां जांबाज एसपी रणधीर वर्मा वीरता के प्रतीक बने, वहीं शहीद श्यामल चक्रवर्ती आम नागरिक की भूमिका अदा की. धनबाद में 32 वर्षों से दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है.

सरकार से दोनों शहीदों को उचित सम्मान देने की मांग
वक्ताओं ने मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार से
दोनों शहीदों को उचित सम्मान देने की मांग की है.
स्मारक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो
ने कहा कि प्रति वर्ष शहीद श्यामल चक्रवर्ती की शहादत दिवस
जोरदार तरीके से मनाया जाता है. विधायक ने इस मौके
पर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसे पूर्ण रूप से
किसान विरोधी बताया है. उन्होंने बीजेपी को पूंजिपतियों की सरकार बताया है.
रिपोर्ट: राजकुमार
- East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों की तस्वीर? मंत्री श्रवण कुमार ने दी विकास कार्यों की जानकारी
- Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे ग्लास ब्रिज की सैर, हटाई गई प्रवेश की रोक; जानें टिकट की कीमत
- Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल तक पर CM सम्राट का फोकस, अधिकारियों को मिले ये निर्देश
Highlights
















