धनबादः शहीद श्यामल चक्रवर्ती समिति एवं मार्क्सवादी युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आईआईटी आईएसएम गेट नंबर-1 के समीप बने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद श्यामल चक्रवर्ती की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
स्वo श्यामल चक्रवर्ती के पुण्यतिथि पर निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के साथ-साथ सीपीएम के सभी सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
श्यामल चक्रवर्ती शहीद का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष जारी

निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने बताया कि स्व0 श्यामल चक्रवर्ती की आज 33वीं पुण्यतिथि है और आज भी हम शहीद श्यामल चक्रवर्ती की सरकारी मान्यता एवं उन्हें शहीद का दर्जा देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं सरकार शहीद श्यामल चक्रवर्ती को मान्यता दें या ना दें लेकिन आम जनता आज भी उनकी शहादत को याद करती है।
ये भी पढ़ें-बैठक को लेकर विधायकों का सीएम आवास आने का सिलसिला शुरु
उन्होंने बताया कि 3 जनवरी 1991 को बैंक ऑफ़ इंडिया हीरापुर शाखा में डकैतों से संघर्ष करते हुए उस वक्त के वर्तमान एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा शहीद हुए थे। डकैतों से लड़ते हुए एक आम नागरिक शहीद श्यामल चक्रवर्ती भी शहीद हुए थे जिनकी शहादत को आज 33 वर्ष बाद भी याद करते हैं।







