DHANBAD: धनबाद के आईएसएम गेट के सामने शहीद श्यामल चक्रवर्ती को उनके 32वें शहादत दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन शहीद श्यामल चक्रवर्ती स्मारक समिति और मार्क्सवादी युवा मोर्चा के तत्वावधान में किया गया. सभा की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो और संचालन मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो ने की.

1991 में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे श्यामल चक्रवर्ती
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद श्यामल चक्रवर्ती एक कर्मी होकर धनबाद कोयलांचल में 1991 की घटना के दर्शक न बनकर वे आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए. उनकी शहादत धनबाद कोयलांचल के आम नागरिक में एक प्रेरणा का स्रोत बने, जहां जांबाज एसपी रणधीर वर्मा वीरता के प्रतीक बने, वहीं शहीद श्यामल चक्रवर्ती आम नागरिक की भूमिका अदा की. धनबाद में 32 वर्षों से दोनों शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है.

सरकार से दोनों शहीदों को उचित सम्मान देने की मांग
वक्ताओं ने मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार से
दोनों शहीदों को उचित सम्मान देने की मांग की है.
स्मारक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो
ने कहा कि प्रति वर्ष शहीद श्यामल चक्रवर्ती की शहादत दिवस
जोरदार तरीके से मनाया जाता है. विधायक ने इस मौके
पर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसे पूर्ण रूप से
किसान विरोधी बताया है. उन्होंने बीजेपी को पूंजिपतियों की सरकार बताया है.
रिपोर्ट: राजकुमार
- Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, बोले सांसद मनीष जायसवाल
- Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी संग की मंथन बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
- Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटी है केंद्र सरकार, रांची में बोले नितिन नबीन
Highlights







