PATNA: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सुधाकर सिंह के बयान पर कहा है कि आरजेडी को सुधाकर सिंह
के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी का विरोध करना कोई गलत बात नहीं
है लेकिन भाषा की मर्यादा सबको रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब से सुधाकर सिंह मंत्री पद से हटे हैं
तब से वह निजी तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर अपशब्द बातें कर रहे हैं.
नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जिस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं उस पार्टी के नेता को
तुरंत तत्काल प्रभाव से सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करनी चाहिए.

आरजेडी को गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए
जीतन राम मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कई बार कहा कि ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ
कार्रवाई करेंगे लेकिन जब तक कार्रवाई होगी इससे पहले कुछ न कुछ बयान आते रहते हैं.
वहीं उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का सबको पालन करना चाहिए इसीलिए को-आर्डिनेशन कमेटी गठबंधन में जरूरी होती है.
उन्होंने कहा कि अगर को- आर्डिनेशन कमेटी होती तो मिलकर इस पर बातचीत होती और फिर कार्रवाई की जाती.
उन्होंने राजद से बड़ी पार्टी होने के नाते जल्द से जल्द को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग की है.
कहा कि कोआर्डिनेशन कमेटी के बगैर गठबंधन सरकार चलना मुश्किल है.
जेडीयू भी सुधाकर सिंह के बयान पर आक्रामक

सुधाकर सिंह के सीमए के खिलाफ दिए बयान के बाद जेडीयू नेता काफ़ी आक्रामक दिख रहे हैं.
सुधाकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर जेडीयू विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि
सभी अपने नेता के मना करने पर चुपचाप है इसका यह मतलब नहीं है कि नीतीश कुमार के खिलाफ
कोई भी कुछ भी बोल दे.
उन्होंने राजद से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है. कहा कि सीएम पर किसी
तरह की टिप्पणी जेडीयू को बर्दाश्त नहीं है.
- Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश, बिहार के विकास के लिए क्या है सरकार का लक्ष्य?
- Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का संकल्प… CM सम्राट चौधरी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
- Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज, सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा का पुतला दहन
Highlights

















