विधायक सुधाकर सिंह पर गिरेगी गाज, तेजस्वी यादव ने दिया संकेत

पटना : बिहार के पूर्व मंत्री व आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह पर गाज गिर सकती है. पार्टी उनपर बड़ी कार्रवाई कर सकती है. इसका संकेत उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दे दिया है. मंगलवार को उन्होंने इशारों में सुधाकर सिंह को बीजेपी का एजेंट तक बता दिया. उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से बात करेंगे.

tejashwi1 22Scope News

लालू यादव को दी जायेगी जानकारी- तेजस्वी

इस मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर कोई ऐसी टिप्पणी करता है तो वो भाजपा की नीतियों का समर्थन करता है. पार्टी के तरफ से यह बात पहले से क्लियर है कि कुछ भी बोलने के लिए सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और मैं खुद अधिकृत हूं. कोई तीसरा व्यक्ति टिप्पणी नहीं कर सकता है. अगर किसी ने ऐसी टिप्पणी की है तो मैं इस बात की जानकारी लालू यादव को दूंगा. हमारी बातों को वे गंभीरता से लेंगे. लालू यादव बीमार हैं, बावजूद इस मामले को उनके संज्ञान में गंभीरता से लाया जाएगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वैसे सुधाकर सिंह के बयानों की जानकारी लालू प्रसाद यादव को है.

जानिए क्या कहा था सुधाकर सिंह ने ?

दरअसल सुधाकर सिंह ने कहा था कि इतिहास सबको याद नहीं रखता है. आज मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का नाम याद है, लेकिन कुर्सी छिनने के बाद अंत में आपका काम ही आपके नाम को याद रखेगा. नीतीश कुमार का कोई काम ऐसा नहीं है जो कि पूर्व में मुख्यमंत्रियों को मिल चुका है. चाहे वह बात करें कर्पूरी ठाकुर की या फिर लालू प्रसाद यादव. इनकी तरह नीतीश कुमार कभी भी इतिहास के पन्नों में शामिल नहीं होंगे. बिहार का इतिहास उन्हें हमेशा उन्हें शिखंडी के रूप में याद करेगा. अब इनकी इन्हीं बयानों पर बिहार में सियासत तेज हो गई है.

विधायक सुधाकर सिंह मर्यादा का रखें ख्याल- श्रवण कुमार

मंत्री श्रवण कुमार ने सुधकार सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि वे मर्यादा का ख्याल रखें, इससे उनकी ऊंचाई बढ़ेगी. जो समाजिक राजनीतक जीवन में आए हैं, उन्हें शब्दों के मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. नए वर्ष में सभी को मिलकर राज्य की तरक्की को आगे बढ़ाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा टारगेट पर रहते हैं. लेकिन उनको टारगेट करने वाले फेकाते रहें हैं और नीतीश कुमार चमकते रहते हैं.

मुख्यमंत्री पर राजद नेता सुधाकर सिंह के द्वारा बयान देने पर कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि वो क्या बोलते हैं उनका अस्तित्व क्या है. इन छोटी बातों पर क्या कमेंट करें.

रिपोर्ट: राजीव कमल/प्रणव राज

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...