Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘यादवों का ही भला कर देते लालू,तो 13% लोग अच्छे हो गये होते’

PATNA: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जातीय राजनीति पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर लालू प्रसाद यादव सिर्फ यादवों का भी भला करते तो 13 प्रतिशत लोगों का विकास हो गया होता.

praashant kishor 22Scope News


समाजवाद के नाम पर गरीबी का बंटवारा हुआ प्रशांत किशोर


मोतिहारी में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में समाजवाद के नाम पर गरीबी का बंटवारा हुआ है. आज बिहार में नेता जाति की भी राजनीति नहीं कर रहे हैं, उन्होंने राजनेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो सिर्फ अपना फायदा देख रहे हैं. बिहार के लोगों को जाति-समूहों में बांटकर राजनेताओं ने अपनी रोटी सेंकने का काम किया है. लालू यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव द्वारा की गई राजनीति को जात की राजनीति तब कहेंगे, जब लालू यादव जाति से किसी लड़के को आगे बढ़ने-बढ़ाने की बात करते नजर आते.

जीतनराम मांझी नहीं कहते- ‘मुसहर समाज के लड़के को आगे बढ़ाना है?’

उन्होंने जीतनराम मांझी का भी उदाहरण देते हुए कहा कि

मांझीजी भी कहां कहते हैं कि मुसहर समाज के लड़के को आगे बढ़ाना है?

ये तो अपने और अपने परिवार के लोगों और घर के लड़को को

आगे बढ़ाने की बात करते हैं. अगर जातियों की भी राजनीति हुई

होती तो आज यादव समाज के लोग धनी हो गए होते.

कम से कम 13 प्रतिशत बिहार के लोग अच्छे हो गए होते.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के नेता जाती का इस्तेमाल सिर्फ

अपने परिवार और स्वार्थ की राजनीति को मजबूत करने के लिए करते हैं.

रिपोर्ट: राजीव कमल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...

कुंजबोना पंचायत में 40 आवेदकों को मिला लर्निंग लाइसेंस, जानिए कैसे...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय की ओर से...