Advertisement
Advertisement

भागलपुर पहुंचा भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस ने BJP पर किया वार

भारत जोड़ो यात्रा पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भागलपुर में संयुक्त प्रेस वार्ता बुलायी. जिसमें प्रभारी भक्त चरणदास, प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश

Google पर 22Scope चुनें

भागलपुर : भारत जोड़ो यात्रा पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भागलपुर में संयुक्त प्रेस वार्ता बुलायी. जिसमें प्रभारी भक्त चरणदास, प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह एवं बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा शामिल हुए. पत्रकारों को संबोधित करते हुए भक्त चरणदास ने बीजेपी पर निशाना साधा.

वहीं राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पूरे देश व्यापक स्तर से हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में हर जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोग भाग ले रहे हैं. धार्मिक तनाव भाजपा के लोग फैलाने का प्रयास कर रही है. ना महंगाई की बात कर रही है और ना बेरोज़गारी की. यह यात्रा किसानों के अधिकार एवं जल, जमीन एवं जंगल की रक्षा के लिये है. लेकिन मोदी अपने मित्रों के लिये काम करते है. इस यात्रा में भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं.

भारत जोड़ो यात्रा: मंदार पर्वत कई परिवर्तन का साक्ष्य

प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने नववर्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस यात्रा की शुरुआत मंदार पर्वत से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विगत पांच जनवरी को किया. पहली बार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसी राज्य की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह पर्वत कई परिवर्तन का साक्ष्य रही है. मंदार पर्वत से कई आस्थायें जुड़ी हुई है.

bihar congress1 22Scope News

किसान, मज़दूर, श्रमिक सब देख रही कांग्रेस की ओर

उन्होंने कहा कि आज पचास से अधिक किलोमीटर की यात्रा कर हम भागलपुर पहुंचे हैं. आज देश का युवा, मां, बहनें, किसान, मज़दूर, श्रमिक सब कांग्रेस की ओर आशा भरी नज़रों देख रहे हैं और इस यात्रा से जुड़ रहे हैं. इस यात्रा ने उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि भाजपा के इस अन्यायपूर्ण शासन से कांग्रेस ही निजात दिलायेगी.

इस यात्रा ने कांग्रेस को नई पहचान दी है. बिहार में हम लगभग 1230 किलोमीटर की यात्रा कर राहुल गांधी के संदेश को घर घर पहुँचाने का प्रयास करेंगे. एक प्रश्न के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस की ज़मीन मज़बूत हो रही है और 2024 में भाजपा का पूरी तरह सफ़ाया हो जायेगा.

भारत जोड़ो यात्रा: जानिए लोकसभा सीट पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष

गठबंधन में सीटों के मामले में अखिलेश सिंह ने कहा यह आलाकमान तय करती है लेकिन जो पार्टी जहां मज़बूत होगी उसे वह सीट मिलेगी. जहां तक अन्य दलों को आमंत्रित करनें का प्रश्न है तो यह कांग्रेस पार्टी का अपना कार्यक्रम है, लेकिन समान विचारधारा वाले लोग जो आना चाहते हैं उनका स्वागत है. हम नफ़रत के खिलाफ़ यह यात्रा कर रहे, हमारा नारा ही है नफ़रत छोडो- भारत जोड़ो.

भारत जोड़ो यात्रा समय की मांग- विधायक अजीत शर्मा

स्थानीय विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा समय की मांग है. यह पूरे भारत की जनता को आइना दिखाने का काम कर रही है. संवाददाता सम्मेलन का संचालन बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता आनन्द माधव ने किया. संवाददाता सम्मेलन में विधायक वीजेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, ज़िला अध्यक्ष परवेज़ जमाल, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडे, प्रवीण कुशवाहा भी उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...