PK का राहुल पर तंज, कहा- भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस को नहीं हुआ था राजनीतिक लाभ

बेगूसराय : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर के इंफाल वेस्ट से शुरू हो चुकी है। ये यात्रा देश के पूर्व से पश्चिम तक जाएगी और बिहार के कुछ हिस्सों से होकर भी गुजरेगी। बेगूसराय में हुए प्रेसवार्ता में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से पत्रकारों ने पूछा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का देश की राजनीति पर कितना असर होगा।

इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी ने बीते साल कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल ही भारत जोड़ो यात्रा की थी। उसके बाद जहां पर चुनाव हुए हर जगह कांग्रेस हार गई। अगर आप उस यात्रा के नजर से देखिएगा तो इन यात्रा से कांग्रेस को पहले राजनीतिक लाभ नहीं हुआ, इस बार होगा तो सामने दिखेगा। बता दें कि प्रशांत किशोर 17 महीने से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। वहीं इन दिनों बेगूसराय में पदयात्रा कर रहे हैं और लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिला रहे हैं।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 Palamu Corruption Case:पलामू में 32 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में बड़ा...

 पलामू में 1996-97 के फूड फॉर वर्क योजना से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एसीबी ने दो रिटायर पंचायत सेवकों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार...

Jharkhand Weather:झारखंड में अभी जारी रहेगा मानसून का असर, 7 सितंबर...

 झारखंड में 7 सितंबर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अगले पांच दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री...

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...