NAVADA: नवादा में रिश्ते का शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या अपराधियों को बुलाकर करवा दी. मामला नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के कहरिया गांव की है. जहां छोटे भाई सुनील चौधरी ने अपने बड़े भाई राजेंद्र चौधरी पर जानलेवा करवाया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये.

राजेंद्र चौधरी को गंभीर अवस्था में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था. जहां से डॉक्टरों ने उसे इलाज के बाद घर भेज दिया. जहां हमलावर भाई गाली गलौज कर दोबारा पिटाई की धमकी दे रहा था. पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के सदमे में सोमवार को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की थी. तनाव के कारण घायल राजेंद्र की मौत हुई है
‘पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई’
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भी पुलिस ने हत्या के
प्रयास की कोशिश का मामला दर्ज नहीं किया था,
जिसके कारण हमलावर खुलेआम घूम रहे थे. पुलिस की
शिथिलता से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को लाश के साथ
हसुआ का मुख्य चौराहा जाम कर दिया. एसपी से थाना प्रभारी
के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई. ग्रामीणों का आरोप है
कि हिसुआ का थानेदार दलालों के गिरफ्त में रहकर प्रतिदिन
लाखों की कमाई करता है. सही तरीके से प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई.
टायर का पंक्चर बनाकर जीवन यापन करता था मृतक
मृतक टायर का पंचर बनाकर अपने परिजनों का पालन पोषण करता था. आक्रोशित लोगों ने एसपी से भ्रष्ट थाना प्रभारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी भी की. लोगों ने थाना प्रभारी को निलंबित नहीं करने पर नवादा समाहरणालय को भी जाम करने की घोषणा की.
रिपोर्ट: अनिल शर्मा
- Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल! राजस्थान से बुलाकर कराई शादी, फिर मारपीट का आरोप
- Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब
- Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा वॉटरफॉल में गहरे गड्ढे में समाया किशोर

















