आखान यात्रा में मंत्री अर्जुन मुंडा ने गीत गाकर बांधा समा

सरायकेला-खरसावां : जिले के प्रसिद्ध शक्ति पीठ आकर्षणी माता के दरबार में आखान यात्रा का आयोजन किया गया. इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा पूजा अर्चना की. मां आकर्षणी की पीठ पर पूजा अर्चना करने के लिये कोल्हान के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंचे थे. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गीत गाकर समा बांध दिया. वहीं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी खूब तालियां बजाई. इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ मांदर की थाप पर खूब थिरके.

arjun munda1 22Scope News

मंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक दशरथ गागराई सहित कई लोगों ने टेका माथा

खरसावां के चिलकु स्थित रमणीक पहाड़ी की चोटी पर स्थित माता के पीठ पर जा भक्तों ने 320 फीट की ऊंचाई चढ़ कर पूजा अर्चना की. मन्नत पूरी होने पर दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बकरा, भेड़ा, मुर्गा व बत्तख की बली चढ़ाई. कहा जाता है कि पहाड़ी पर नंगे पांव चढ़ कर सच्चे हृदय से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, मीरा मुंडा समेत काफी संख्या में लोगों ने माथा टेका. सभी लोगों ने मां आकर्षणी से क्षेत्र के खुशहाली की कामना की.

arjun munda123 22Scope News

पत्नी मीरा मुंडा के साथ अर्जुन मुंडा ने की पूजा

जनजाती मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आकर्षणी पीठ पर की पूजा अर्चना. अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ आकर्षणी पीठ पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि मां आकर्षणी की कृपा हम सबों पर बना रहे. खरसावां के साथ-साथ राज्य विकास के मार्ग पर आगे बढ़े. यहीं माता से मन्नत मांगा है.

आखान यात्रा: अर्जुन मुंडा ने विभिन्न विकास योजनाओं की दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आकर्षणी पीठ के विकास के लिये उन्होंने पूर्व में भी कई कार्य किये हैं. आगे भी यह यहां के विकास के लिये कार्य करेंगे. उन्होंने भारत सरकार की ओर से क्षेत्र में चलाये जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर वरीय नेता गणेश माहली ने भी उनके साथ-साथ हजारों लोगों की आकर्षणी पीठ पर गहरी आस्था है.

रिपोर्ट: बिपीन

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...