Advertisment
NEW DELHI: देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई . हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी. घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है. आगलगी की इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. कनॉट प्लेस में आग लगने की वजह से अफरातफरी का माहौल है.
Advertisment
दूर से ही देखा जा रहा था धुएं का गुबार

फायर टेंडर ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कनॉट प्लेस के जिस होटल में आग लगी है उसका नाम सन सिटी बताया जा रहा है. ये आग सन सिटी होटल के पिछले हिस्से में लगी थी. आग इतनी खतरनाक थी कि धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा था.आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग पाया. हालांकि जब आग लगी तब होटल के कर्मचारी अंदर ही मौजूद थे. जिन्हें सुरक्षित निकाला गया. और सभी को मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल भेजा गया.
- Aseem Mandal Naxal Surrender: एक करोड़ का इनाम, लंबे समय से था सक्रिय… असीम मंडल के आत्मसमर्पण की खबर से मचा हड़कंप
- Jharia Land Subsidence: हेवी ब्लास्टिंग, भू-धंसान और मकानों में दरारें… रागिनी सिंह ने केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया झरिया का मुद्दा
- Bihar Technical Education: रिसर्च फंड 3 लाख से बढ़कर 30 लाख! बिहार में तकनीकी शिक्षा को लेकर मंत्री शीला कुमारी ने बताई बड़ी योजना
Advertisement




