ललन सिंह का उपेंद्र पर तंज, कहा- जो संपर्क में थे वो पकड़े गए

जदयू के कोई नेता बीजेपी के संपर्क में नही

पटना : उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. जिसमें उन्होंने कहा था कि जदयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जदयू के कोई नेता बीजेपी के संपर्क में नहीं है, और जो संपर्क में थे वो पकड़े गए.

उपेंद्र कुशवाहा ही बता सकते हैं अपनी नाराजगी

ललन सिंह ने इशारों-इशारों में उपेंद्र कुशवाहा पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे मजिस्ट्रेट चेकिंग में लोग पकड़े जाते हैं, वैसे ही बीजेपी के संपर्क के एक नेता पकड़े गए. उपेंद्र कुशवाहा को क्या नाराजगी है यह वही बता सकते हैं. उनकी पार्टी का जदयू में विलय हुआ था तो हमने उनको और उनके सभी लोगों को संगठन और प्रकोष्ठ में उचित जगह भी दी थी.

मैं बीजेपी के संपर्क में नहीं हूं- उपेंद्र कुशवाहा

बता दें कि अपनी इलाज कराकर राजधानी पटना लौटे जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है था. उन्होंने जेडीयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में होने की बात कही थी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी के किसी नेता से मेरी मुलाकात का यह अर्थ निकालना कि मैं बीजेपी के संपर्क में हूं यह ठीक नहीं है.

upendra 22Scope News

मेरी एक तस्वीर बीजेपी नेता के साथ आ गई तो बात का बतंगड़ बनाया गया. व्यक्तिगत संबंध किसी का किसी के साथ भी हो सकता. वहीं उन्होंने कहा कि जेडीयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. दरअसल जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली के एम्स में इलाज कराने गये थे. उसी दौरान बीजेपी के बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी. जिसकी तस्वीरें मीडिया में आ गई. उसके बाद बिहार में राजनीति गर्म हो गई और कई तरह की अटकलें चलने लगीं.

जेडीयू की मजबूती के लिए कर रहा हूं प्रयास- उपेंद्र कुशवाहा

बीजेपी से संपर्क पर कुशवाहा ने कहा कि मेरे अलावा यह दूसरा कोई तय कर नहीं सकता है. मैं जेडीयू में हूं. मेरी चिंता का विषय यह है कि जेडीयू कमजोर हो रहा है और उसकी मजबूती के लिए मैं प्रयास कर रहा हूं. नीतीश कुमार से मुलकात पर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो 1 मिनट के अंदर में मुख्यमंत्री से बात कर लूंगा.

जदयू के सभी नेताओं का विचार अलग-अलग

पार्टी के कमजोरी के खिलाफ कोई व्यक्ति बोल रहा है तो इस बात का दूसरा अर्थ नहीं निकालना चाहिए. इस पर जेडीयू के नेताओं से अलग-अलग बातचीत कर लीजिए, सभी अलग-अलग विचार रखेंगे, लेकिन कैमरा के सामने कोई कुछ बोलना नहीं चाहता है. बता दें कि अब उपेंद्र कुशवाहा के बयान से बिहार में एक बार फिर सियासी गर्म होने वाली है. देखने वाली बात होगी कि बीजेपी इस मामले पर क्या बोलती है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img