PATNA: जेडीयू में उपेंद्र कुशवाहा का कोई हक नहीं है. उन्होंने पार्टी के लिए कुछ भी नहीं किया है बल्कि जेडीयू को कमजोर करने का काम किया है. यह बातें जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कही. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने त्यागपत्र की मांग की है.

उमेश कुशवाहा: ‘नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया’
उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार ने बनाया है. नीतीश जी ने उपेन्द्र सिंह से उपेन्द्र कुशवाह बनाने का काम किया है. उन्हें राज्यसभा भेजा, पार्टी में सम्मानजनक स्थान दिया. बाद में बिहार विधानपरिषद भी भेजा इसके बावजूद उपेंद्र कुशवाहा पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं. उपेन्द्र कुशवाह ने सदस्यता अभियान का फार्म भी जमा नहीं करवाया. पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने सदस्यों को जोड़ा है.
‘ पार्टी अपने बलबूते मजबूत हुआ है’
उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी अपने बलबूते मजबूत हुई है. जबतक कुशवाह रहे तब तक वे पार्टी को कमजोर करने का काम किया है. जेडीयू में रहते हुए भी यहां का भला नहीं किया. जेडीयू को उपेंद्र कुशवाहा के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
रिपोर्ट: प्रणव
- PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा और रीना का बिजली बिल शून्य, सब्सिडी से भी मिला फायदा
- Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार! मुजफ्फरपुर में 1391.4 लीटर शराब मिलने से सवाल
- Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों में पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बोले- बिहार में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

















