BJP MLA का विवादित बयान, कहा अंग्रेज के औलाद हैं राहुल गांधी

देश में कांग्रेस का अपना कानून है – नीरज कुमार बबलू

सहरसा : बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने राहुल गांधी को अंग्रेज के औलाद बताया है. वहीं देश में इनका अपना कानून है भी नीरज कुमार बबलू ने कहा है.

विवादित बयान: नीरज कुमार बबलू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

दरअसल इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. देश विभिन्न राज्यों से यात्रा कर जम्मू-कश्मीर पहुंचे और वहां भी भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन श्रीनगर के लाल चौक पर बिना टोपी पहने झंडा फहराए. इसी पर नीरज कुमार बबलू ने विवादास्पद बयान दिया. पूर्व वन पर्यावरण मंत्री सह भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू सहरसा में अपने निजी आवास पर रविवार को राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिना टोपी के झंडा फहराने पर निशाना साधते हुए मीडिया से कहा कि ये कांग्रेसियों का कल्चर है. देश में कांग्रेस पार्टी का अपना कानून चलता है. इनको देश के नियम कानून से कोई मतलब नहीं है.

neeraj1 22Scope News

राहुल गांधी ने बिना टोपी के फहराया झंडा

उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा लगता है कि ये अंग्रेज के औलाद हैं. कभी राहुल गांधी आलू से सोना निकालते हैं, कभी राहुल गांधी पार्लियामेंट में आंख मारते है, औऱ अब लाल चौक पर बिना टोपी पहने झंडा फहराये. इससे बड़ा दुःखद क्या हो सकता है. बिना मर्जी के जो मन में होगा उसी तरह देश चलाएंगे. यही इन कांग्रेसियों का कल्चर है. एक तरफ बिना टोपी के झंडा फहराते है और दूसरी तरफ पूरे देश को नसीहत देते रहते हैं.

rahul gandhi 1 22Scope News

विवादित बयान: श्रीनगर में राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

रविवार दोपहर राहुल गांधी ने श्रीनगर स्थित लाल चौक पर तिरंगा फहराया. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में सुबह के चरण में वॉक करने के बाद दोपहर 12 बजे लाल चौक पहुंचे. उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और कई सीनियर कांग्रेस नेता भी मौजूद थे. लाल चौक पर तिरंगा फहराने से पहले कांग्रेस नेताओं ने वंदे मातरम् गाया और फिर राहुल गांधी ने यहां तिरंगा फहराया. लाल चौक पर तिरंगा फहराने के बाद राहुल गांधी यहां से तुरंत निकल गए. हालांकि यहां मौजूद कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता ने इसके बाद जमकर जश्न मनाया गया.

रिपोर्ट – राजीब झा

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...