Advertisment

एक बूंद बारिश की पानी रात भर बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

गोड्डा : जिला के मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के बलबड्डा फिडर के क्षेत्र में आए दिन बिजली गुल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. बलबड्डा फिडर में हल्की बारिश एवं हवाओं में भी बिजली गुल होना मानो स्थायी समस्या बन गई है. बिजली विभाग सुधार की बात कहकर सप्लाई व्यवस्था को बेहतर करने की बात तो करता है, लेकिन वास्तव में समस्या दिनों दिन और गहराता जा रहा है. रोज दिन की समस्या लोगों की नियति बन चुकी है.

एक बूंद बारिश की वजह से रात भर बिजली बलबड्डा फीडर से गुल हो गया. ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता बिजली की आस में टकटकी लगाकर देखते रह गए कि अब आएगी बिजली. अब मौसम अच्छा हुआ, लेकिन बिजली रानी रात भर नहीं आई. इससे उपभोक्ता काफी परेशान नजर आए. ग्रामीण इलाके में हल्की आंधी बारिश के बाद ही घंटों व कभी-कभी रात भर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है.

अधिकारी का ये है बहाना

हाल के दिनों में तो यह समस्या और भी बढ़ गई है. पहले तो बिजली विभाग के अधिकारी को कोई न कोई टेक्निकल बहाना बनाने के लिए दिमाग लगाना पड़ता था. लेकिन आंधी-पानी का बहाना उनके लिए सबसे मुफीद हो गया है. हल्की हवा व बारिश होते ही रात भर घंटों बिजली गुल हो जाना आम बात हो गई है. इस संबंध में अधिकारियों का एक ही जवाब होता है कि कई जगह तार टूट गई है, 33 हजार लाइन में फॉल्ट आ गया है. यह समस्या पुरानी है लेकिन इसका स्थाई निदान आज तक नहीं हो सका है.

फोन तक नहीं उठाते अधिकारी

बिजली की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी एसडीओ साहब से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन साहब ने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा. बलबड्डा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के चेहरे पर मायूसी है. हल्की बारिश व हवा में ही बलबड्डा फीडर में बिजली गुल हो जाती है, जो घंटों तक आने का नाम नहीं लेती है. सोमवार की रात हुई हल्की बारिश के बाद ही बलबड्डा फीडर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी. जो घंटो बाद भी दुरुस्त नहीं हो पायी. उपभोक्ता रात भर परेशान नजर आए.

रिपोर्ट : प्रिंस यादव

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...