PATNA: आरजेडी द्वारा पूर्व कृषिमंत्री सुधाकर सिंह को भेजे गये नोटिस का जवाब अब सामने आ गया है. सुधाकर सिंह ने आरजेडी को उनके राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों की याद दिलाते हुए कहा है कि उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ बोलकर उस प्रस्ताव का उल्लंघन नहीं किया है.

‘उन्हीं मुद्दों को उठा रहा हूं जो राजद का घोषित एजेंडा रहा है’

सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं उन्हीं मुद्दों को उठा रहा हूं जो राजद का घोषित एजेंडा रहा है. लेकिन पार्टी के कई और नेता बहुत कुछ बोल रहे हैं. अकेले मुझे शो कॉज नोटिस भेजना उ टू जूेड की नीति नहीं है. सुधाकर सिंह ने कहा है कि उन्हें मंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं थी, पार्टी नेतृत्व ने मेरी अनिच्छा के बावजूद मुझे मंत्री बनाया था.

‘राजद शुरू से ही नीतीश कुमार के मंडी कानून का विरोध करता रहा है’
बता दें कि नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने के आरोप में राजद ने सुधाकर सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किया था. अपने पांच पन्ने के जवाब में सुधाकर सिंह ने बताया कि है किस तरह से राजद शुरू से ही नीतीश कुमार के मंडी कानून का विरोध करता रहा है. आज वही बात जब वह कह रहे हैं तो पार्टी को एतराज किस बात का है. सुधाकर सिंह ने कहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में नीतीश कुमार की नीतियों के खिलाफ नहीं बोलने का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ था।
सुधाकर के पार्टी नेतृत्व से तीखे सवाल
सुधाकर सिंह ने अपने जवाब में पार्टी नेतृत्व से तीखे सवाल पूछे हैं.
उन्होंने कहा है कि जब नीतीश कुमार बार-बार ये बोलते हैं कि 2005 के पहले बिहार की हालत खराब थी तो मुझे बुरा लगता है. नीतीश कुमार लालू यादव औऱ राबड़ी देवी पर ही तो निशाना साधते हैं.

सुधाकर ने ये भी याद दिलाया है कि कैसे नीतीश कुमार ने
तालिबानी पुलिस कानून का विरोध करने पर विधानसभा में
पुलिस बुलाकर राजद औऱ दूसरी विपक्षी पार्टियों के
विधायकों को पिटवाया था. उन्होंने कहा कि जब वे पार्टी की
नीतियों के मुताबिक किसानों-गरीबों की बात कर रहे थे तो
जेडीयू के नेता उनके खिलाफ लगातार ओछे हमले कर रहे थे.
उस वक्त राजद का कोई नेता उनके पक्ष में बोलने के लिए खड़ा नहीं हुआ.
रिपोर्ट : राजीव कमल
- Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और Terracotta Art, प्रतिभाओं को मिला नया मंच
- Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का उद्घाटन, भागलपुर को मिली बड़ी राहत
- Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर मंथन, आर्थिक भविष्य की नई राहों पर चर्चा
Highlights







