गया में पुलिया से गिरी कार में आग लगने से जिंदा जली महिला

GAYA : गया में पुलिया के नीचे कार गिरने के बाद उसमें भीषण आग लग गई. कार में पति पत्नी सवार थे. हादसे में पत्नी की जलकर मौत हो गई. वहीं पति ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना गुरुवार की देर रात की बताई जाती है.

gaya mahila 22Scope News

गया से अपने गांव की ओर लौट रहे थे दंपती


कार सवार दंपती गया से अपने गांव टिकारी थाना अंतर्गत मऊ को लौट रहे थे. इसी क्रम में टिकारी – कुर्था मार्ग में कैलाश मठ गांव के पास अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हुआ और एक पुलिया से कई फीट नीचे जा गिरा. इस हादसे में कार में आग लग गई. कार चाल रहे पति गेट खोलकर बाहर निकला और अपनी पत्नी को भी निकालने का प्रयास किया. लेकिन आग की लपटें इतनी तेजी से बढ़ी, कि वह अपनी पत्नी को निकालने में विफल रहा. इससे महिला की जिंदा जलने से कार में ही मौत हो गई.

कार हादसा : घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार मऊ गांव के रहने वाले राम कुमार और

उनकी पत्नी संगीता देवी किसी काम से गया को गए थे.

रात में वे गया से लौट रहे थे. घर के पहुंचने के रास्ते में अचानक

इस तरह का हादसा हुआ और संगीता देवी की मौत कार में ही जलकर हो गई.

घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल

कायम हो गया. वहीं घटना की जानकारी के बाद टिकारी थाना

की पुलिस मौके पर पहुंची और संगीता देवी के शव को वाहन से निकाला.

रिपोर्ट : आशीष

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...