Advertisment

विजय सिन्हा का नीतीश को सुझाव, विभागवार करें समीक्षा

PATNA : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने महागठबंधन सरकार को सुझाव दिया है. उन्होंने नीतीश कुमार से कहा है कि समाधान यात्रा की बजाय आप विभागवार समीक्षा करें और उसका समाधान करें. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम सहित तमाम मंत्री ट्रांसफ़र पोस्टिंग करने का बड़ा खेल कर रहे हैं. बजट सत्र आने वाला है लेकिन किसी से भी किसी तरह की कोई राय नहीं ली जा रही है.

vijay sinha 15 22Scope News


भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को करें चिह्नित


विजय सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी को चिह्नित करें. क्योंकि भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और ईमानदार अधिकारी को डिमोरलाइज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ईमानदार अधिकारी विकास वैभव को परेशान किया जा रहा है. वहीं समाज में बेहतर काम लेने वालो को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने विकास वैभव मामले में उच्च स्तरीय कमिटी का गठन करा कर इसकी जांच की मांग की है.


बाहरी दे रहे हैं बिहारियों को गाली: विजय


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के बेटे जो बिहार में नौकरी कर रहे हैं उनको बाहर से आये हुए अधिकारी गाली दे रहे हैं यह सही नहीं है. इन लोगों को बीजेपी छोड़ने वाले नहीं हैं.


‘कुर्सी बचाने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं नीतीश’


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्सी बचाने के लिए हर काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार के नेता जातीय उन्माद पैदा करने के लिये

बयानबाज़ी कर रहे हैं लेकिन सीएम नीतीश कुमार वैसे लोगों

को लगाम नहीं लगा पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज भी

लोग लालू यादव के शासन को कोई नहीं भूल पाया है.
सेना पर सवाल उठाने वाले सेना के मनोबल को तोड़ने में लगे हुए हैं.

रिपोर्ट : राजीव कमल

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...