हजारीबाग में सरकारी वन भूमि लूट का मामला पहुंचा विधानसभा

HAZARIBAGH: हजारीबाग में सरकारी वन भूमि लूट का मामला झारखंड विधानसभा के दरवाजे तक पहुंच चुका है. यह मामले को मांडर विधायक शिल्पी नेता तिर्की ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उठाया.

shilpi tirkey 22Scope News


इसको लेकर हजारीबाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है. आपको बता दें कि हजारीबाग के बरही विधानसभा क्षेत्र के मौजा खाता नंबर प्लॉट नंबर रकबा 8 एकड़ जमीन बरही के कुछ दबंग लोगों के नाम से म्यूटेशन कर दिया गया है.

jamin 1 22Scope News


क्या कहते हैं स्थानीय लोग


हजारीबाग के समाजसेवी मनोज गुप्ता ने सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी को साझा करते हुए बताया कि हजारीबाग में सरकारी जमीनों को लूटने की कार्यवाही बहुत जोर शोर से चल रही है इसमें सरकारी कर्मियों की संलिप्तता भी है. उन्होंने कहा कि बरही वन भूमि लूट का मामला तो एक बानगी है लेकिन सही से खंगाला जाए तो सैकड़ों भूमि सरकार के हाथ से जाती दिखाई देगी.

इस पूरे मामले पर हजारीबाग के वन विभाग में

एसीएफ एके परमार ने बताया कि वन भूमि को अंचल कर्मियों के मिलीभगत से दाखिल खारिज कर दिया जाता है जब हम लोग इस मामले में

अपना दावा पेश करते हैं तो कोर्ट जाने के अलावा और

कोई जगह बच नहीं जाती है. वन विभाग में मानचित्र के साथ-साथ

अधिसूचना की कॉपी मौजूद है लेकिन जाली कागजात के

आधार पर अंचल अधिकारी के द्वारा बगैरह सही

जांच किए दाखिल खारिज कर देना कहीं से भी जायज नहीं है.

जिस तरह विकास कार्य के लिए सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण

हो रहा है ऐसे में जमीन का विवादास्पद हो जाना विकास कार्य

को लगाम देने वाला होगा यह सब जानते हैं बावजूद

इसके कि सरकारी कर्मी न तो ऐसे मामलों पर अपना मुंह ही

खोलते हैं और न ही सही से कार्य करते नजर आ रहे हैं.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...