सुचारू ढंग से काम न करने पर एनटीपीसी ने किया लाइसेंस रद्द

हजारीबाग: एक जमाना था जब लाइसेंस मिल जाने के बाद कंपनियों और उसके मालिक खुद को बॉस समझते थे मनमाने ढंग से जब चाहे जैसे चाहे वे काम किया करते थे.

लेकिन आज के बदलते भारत में यह संभव नहीं है आज हमारे देश की व्यवस्था ऐसी बन रही है जिसमें काम करने वालों को पहचान मिलती है उन्हें प्रश्रय दिया जाता है.

ऐसे ही घटना चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में कार्यरत जय अंबे रोडलाइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ घटी है. ट्रांसपोर्टिंग लाइसेंस मिलने के बाद से ही कंपनी मनमानी तरीके से काम कर रही थी.

hhkhjkhjkhjkhj vbb 22Scope News

जय अंबे रोडलाइंस कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए कंपनी को अपेक्षित संख्या में ट्रक उपल्बध कराने में भी असमर्थ है.

कंपनी के दिशा निर्देशों का पालन किए बिना यह अपने अड़ियल रवैया के साथ काम कर रही थी इस वजह से एनटीपीसी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इन्हीं हरकतों से तंग चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने लाइसेंस रद्द कर दिया.

रोडलाइंस कंपनी के लिए यह एक सुनहरा मौका

गौरतलब है कि इसी साल 5 जनवरी को ही इस कंपनी को चट्टी बरियातू ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने के लिए लाइसेंस जारी किया था लेकिन कंपनी के दिशा निर्देशों का सही ढंग से न पालन करने की वजह से बीते दिन लाइसेंस रद्द कर दिया गया.

आपको बता दें कि चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना सरकार के सभी दिशा निर्देशों का पालन कर कोयला ट्रांसपोर्टेशन कर रही है जिससे आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी संख्या में रोजगार मिल रहा है.

जय अंबे रोडलाइंस कंपनी के लिए यह एक सुनहरा मौका था जिसके कारण से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता साथ ही राज्य में आने वाले बिजली के संकट को रोकने में भी सहायता मिलती.

अगर जय अंबे कंपनी सुचारू रूप से कार्य करती तो राज्य की बिजली परियोजनाओं को कोयले की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो जाती.

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...