पूर्व सीएम ने झारखंड पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया

रांची: उदासीनता बरतने का आरोप – पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने साहेबगंज के दाहू यादव के मामले में झारखंड पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है. साथ ही उसके खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) में शिकायत करने और गवाही देने वाली एक महिला की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है. सोशल मीडिया के जरिये इसे साझा भी किया है.

पूर्व सीएम ने झारखंड पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया

कहा है कि सूत्र बताते हैं कि गैंग्स ऑफ साहिबगंज गिरोह का मेम्बर अपराधी दाहू यादव को पुलिस नहीं पकड़ रही है. इसका कारण है कि उसके पकड़े जाने पर वह मुंह खोलकर प्रवर्तन निदेशालय को वहां के सरग़ना पंकज मिश्रा समेत लूट के सारे सरकारी-ग़ैर सरकारी हिस्सेदारों के बारे में सबकुछ बता दे देगा.

इसके लिए दाहू ने पुलिस को चेतावनी तक दे रखी है. दाहू की चेतावनी से पुलिस और प्रशासन के उन अफ़सरों की साँस फूल रही है जो दाहू के अपराध और काली कमाई के हिस्सेदार रहे हैं. बाबूलाल के मुताबिक यही वजह है कि पुलिस ने दाहू के कुर्की-ज़ब्ती की सिर्फ़ ख़ानापूर्ति की. उसके व्हाइट हाउस, होटल और उसके क़ब्ज़े वाले विवादित मकानों समेत उसके दूसरे सम्पत्तियों को हाथ तक नहीं लगाया है.

उदासीनता बरतने का आरोप

दूसरी तरफ़ पुलिस की मदद से दाहू उन लोगों को परेशान कर रहा है, जो उसके ख़िलाफ़ ED के गवाह हैं या गवाहों को मदद कर रहे हैं. बाबूलाल मरांडी के अनुसार उन्हें बताया गया है कि स्वीटी पैलेस के मामले में दाहू के ख़िलाफ़ ईडी में शिकायत करने वाली महिला के एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

महिला पर ईडी में दी गई गवाही से मुकरने वर्ना जान से मार देने की धमकी दी जा रही है. इस मामले में झारखंड पुलिस के डीजीपी और इडी को संज्ञान लेने की भी अपील बाबूलाल ने की है. गृह मंत्रालय को भी टैग करते इस पर ध्यान देने को कहा है.

झारखंड में साल 2022 में तमाम राजनीतिक उथल-पुथल पर बाबूलाल मरांडी से Exclusive बातचीत

Green Energy पर Reliance का ₹1 लाख करोड़ का दांव, आंध्र...

 रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी। CBG प्लांट्स से 3 लाख से अधिक रोजगार और किसानों...

Inflation Update: सितंबर में 5.65% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई,...

SBI Research के अनुसार सितंबर में खुदरा महंगाई 5.65% और अक्टूबर-नवंबर में 6.5% से अधिक हो सकती है। RBI अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा...

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...