Best GPS in Jharkhand
Advertisment

बन्ना गुप्ता ने मानहानि का केस दर्ज कराया

रांची:बन्ना गुप्ता ने मानहानि का केस दर्ज कराया – स्वास्थ्य मंत्री ने सरयू राय पर फिर किया मानहानि का मुकदमा चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए न्यायालय में अंकित कराया .

मामले पर बन्ना गुप्ता ने कहा, राजनीतिक और सामाजिक छवि धूमिल कर रहे विधायक सरयू राय चाईबासा व्यवहार न्यायालय से शनिवार को अपने अधिवक्ता के साथ बाहर निकलते. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता . के अधिवक्ता प्रकाश झा ने मीडिया को बताया कि हमलोगों ने न्यायिक पदाधिकारी ऋषि कुमार के समक्ष स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बयान दर्ज कराया है. साथ ही तथ्य भी प्रस्तुत कर दिये हैं.

आगे क्या होगा, यह न्यायालय 29 मई को तय करेगा. अधिवक्ता ने यह भी बताया कि विधायक सरयू राय को लीगल नोटिस भेजते हुए माफी मांगने को कहा गया था, लेकिन उनकी ओर से अबतक कोई पहल नहीं की गई है.

बन्ना गुप्ता ने मानहानि का केस दर्ज कराया

यह मुकदमा सरयू राय द्वारा बन्ना पर प्रतिबंधित पिस्टल रखने के आरोप के विरुद्ध अंकित कराया गया है. इससे पहले भी कोरोना काल में सरयू ने बन्ना पर प्रोत्साहन राशि में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था, जिसके विरुद्ध भी स्वास्थ्य मंत्री ने मानहानि का मुकदमा किया था, जो न्यायालय में प्रक्रियाधीन है. सरयू राय पर बन्ना द्वारा दायर मानहानि का यह दूसरा मामला है.

बन्ना गुप्ता ने मानहानि का केस दर्ज कराया

इधर, बन्ना ने कहा है कि सरयू राय हमेशा विभिन्न समाचार व इंटरनेट मीडिया के माध्यमों से उनपर बेबुनियाद आरोप लगाते रहे हैं. इससे उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि धूमिल हो रही है.

विधायक सरयू राय ने पिछले दिनों राज्यपाल से मिलकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना से संबंधित प्रसारित अश्लील वीडियो और अवैध हथियार रखने के मामले पर कार्रवाई करने की मांग की थी. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री ने पहले सरयू राय को नोटिस भेजा था. उचित जवाब नहीं मिलने पर बन्ना गुप्ता ने शनिवार को स्वयं चाईबासा पहुंचकर इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया.

झारखंड मे कैसे प्रवेश कर रहे हैं बांग्लादेशी घुसपैठिए : हाईकोर्ट

IAS छवि रंजन की रिमांड अवधि चार दिन और बढ़ी

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...

पटना सिटी में भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन व कफ सिरप...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के सुलतानगंज थाना अंतर्गत खान मिर्जा मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते...