रांची में पहले दिन 20 करोड़ के नोटों की बदली

रांची: बैंकों में दो हजार के नोटों की बदली के लिए पहले दिन मंगलवार को लोगों में कोई हड़बड़ी देखने को नहीं मिली. इधर, आरबीआई की ओर से पर्याप्त समय दिए जाने के कारण पहले दिन हर शाखा में औसतन 40 लोग ही नोट बदली के लिए पहुंचे.

इसमें 40 फीसदी ग्राहकों के हाथों में दो हजार के 10 नोट दिखे तो वहीं 60 फीसदी के हाथों में किसी के पास 3, 4 तो किसी के पास 5 नोट ही थे. इसके साथ ही काफी लोगों ने पूर्व की तरह खाते में भी पैसे जमा करवाए. बैंक कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार खाते में नोट जमा करवाने वालों की संख्या औसतन 20-30 रही. शहर की बैंक शाखाओं में स्थिति सामान्य ही रही.

रांची में पहले दिन 20 करोड़ के नोटों की बदली

हालांकि, आम दिनों की तुलना में बैंकों में भीड़ थोड़ी ज्यादा थी, लेकिन नोट बदली कराने में लोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई. इस दौरान बड़ी शाखाओं में जहां नोट बदली के लिए विशेष काउंटर बने थे तो वहीं छोटी शाखाओं में भीड़ के हिसाब से विशेष काउंटर की तैयारी की गई थी. बैंक के एकल खिड़की नंबर सात में दो हजार के नोट की बदली की व्यवस्था की गई थी.

यहां सिर्फ नोट बदली हो रही थी. कतार में 10 लोग खड़े थे. जिसमें महिला और पुरुष दोनों थे। यहां अधिकतर लोगों के हाथों में पांच-छह की संख्या में दो हजार के नोट दिख रहे थे. वहीं, कुछ लोग दस-दस नोट लेकर भी कतार में लगे हुए थे.

लोगों ने कहा कि नोट बदलने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई. आसानी से नोट बदल लिए. यहां सुबह बैंक खुलते ही शाखा में नोट बदलने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान शुरुआती दो घंटे तक नोट बदलने वालों की तादाद अधिक दिखी. वहीं, फिर धीरे-धीरे इनकी संख्या कम हो गई.

इसके बाद सेकेंड हाफ में एक बार फिर लोग पहुंचे. लेकिन पहले के मुकाबले कम लोग पहुंचे. यहां भी 60 फीसदी लोग चार या पांच नोट बदलने पहुंचे थे. आगे के दिनों में क्या हाल होता है, यह भी दिलचस्प होगा. नोट बदली के लिए यहां सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। बैंककर्मियों के अनुसार पहले हाफ की तरह दूसरे हाफ में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

इस दौरान करीब 50-60 लोग नोट बदली कराने पहुंचे. वहीं, काफी लोगों ने खाते में भी पैसे जमा करवाए। कोकर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा में सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ अधिक रही. सामान्य दिन में जहां हर वक्त दो-चार लोग होते थे. मंगलवार को छह-सात से लोग कतार में खड़े दिखे. यहां करीब 15 लोग नोट बदली के लिए पहुंचे तो 20-22 की संख्या में लोगों ने नोट जमा भी करवाए. यहां नोट बदली के लिए लोगों में कोई हड़बड़ी देखने को नहीं मिली.

नोट बदली के लिए लोग पहुंच रहे थे और आसानी से बदलकर लौट रहे थे. हालांकि, नोट बदली के लिए लोगों के आने से भीड़ सामान्य दिनों से थोड़ी अधिक थी. लेकिन साल 2016 में हुई नोटबंदी की तुलना में न के बराबर भीड़ थी. यहां करीब 30-35 लोग नोट बदली के लिए पहुंचे। काफी लोगों ने खाते में नोट जमा भी करवाया.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...