राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची,राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

राची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे में रांची पहुंची हैं. देवघर एयरपोर्ट से एयरफोर्स के विशेष विमान से राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, सांसद संजय सेठ समेत कई नेता और अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची,राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से निकलकर बिरसा चौक पहुंची, वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वे अलबर्ट एक्का चौक में पहुंचकर शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. फिर राजभवन पहुंच गयी हैं. राज्यपाल के दौरे को लेकर रांची में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. एयरपोर्ट से राजभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद हैं. ऊंची इमारतों से पुलिस के जवान सड़कों पर नजर रखे हुए हैं.

राष्ट्रपति ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचकर षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना की

इससे पहले राष्ट्रपति बुधवार सुबह देवघर पहुंचीं, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड के मंत्री बादल पत्रलेख, सांसद निशिकांत दुबे समेत कई कई अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचकर षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद महामहिम को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया. राज्यपाल शाम 5 बजे झारखंड हाईकोर्ट के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी. वहीं 25 मई को वे सुबह 8.45 में राजभवन से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर से खूंटी पहुंचेंगी. खूंटी में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय की ओर से बिरसा कॉलेज कैंपस में महिलाओं के लिए आयोजित समारोह में शामिल होंगी. फिर दोपहर 3.30 में सड़क मार्ग से रांची के ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचेंगी. शाम में 5.20 में वापस राजभवन लौटेंगी. रात्रि विश्राम के बाद वे 26 मई को 10.45 में एयरपोर्ट पहुंचेंगी और 11.10 में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...