गिरिडीहः नाबालिग से गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान, एसपी को एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

गिरिडीहः नाबालिग छात्रा से तीन दरिंदों द्वारा किए गए गैंगरेप और उसकी हत्या मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने गिरिडीह एसपी को पत्र जारी कर इस मामले से संबंधित पूरी रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. पत्र में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कहा है कि नाबालिग या उससे जुड़े उनके रिश्तेदारों की पहचान उजागर नहीं हो. साथ ही एसपी को इस मामले में पोक्सो एक्ट के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है.

accused of giridih gang rape 22Scope News

क्या है मामला
29 अप्रैल को कुएं से नाबालिग को ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में बरामद किया था और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. कैफ को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि दो अन्य आरोपी की तलाश जारी है. नाबालिग साथ हुए रेप और हत्या को लेकर विभिन्न स्थानीय संगठनों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों ने मुख्य आरोपी मोहम्मद कैफ सहित दो अन्य आरोपी आसिफ और फारूक को फांसी की सजा देने की मांग की है.

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...