Advertisement
Advertisement

युवक ने पिस्टल के साथ बनाई रील्स, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस कर रही तलाश

रोहतास: इंटरनेट मीडिया में प्रसिद्धि पाने के लिए युवा वर्ग इन दिनों रील्स बनाने में जुटा हुआ है. इस चक्कर में कई बार नियम-कानून की अनदेखी भी कर देते है. इसका खामियाजा भी युवाओं को भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक वाक्या रोहतास के कोचस थाना क्षेत्र में सामने आया. यहां एक युवक ने पिस्टल के साथ रील्स बनाई और उसे फेसबुक में लोड कर दिया. एक रील में युवक अपने हाथ में पिस्टल लेकर एक डायलॉग पर एक्टिंग कर रहा है.

babu sher king 22Scope News

जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली, तब पुलिस ने युवक के घर पर छापामारी की, लेकिन युवक पिस्टल के साथ फरार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बाबू शेर सिंह नाम के फेसबुक आईडी से युवक ने पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर लोड कर द‍िया था.

इसे भी पढ़ेंः नवादा में मामूली विवाद में दोस्त बना दरिंदा, गर्दन पर मारा चाकू

इस मामले में कोचस के थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को परिजनों ने बताया कि उसने नकली पिस्टल रखी थी, लेकिन पुलिस को जब तक यह पिस्टल मिल नहीं जाता. तब तक यह कहना जल्दबाजी होगा कि वीडियो में दिख रहा पिस्टल नकली है या असली. फिलहाल युवक फरार है. उसको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...