हादसाः ट्रक और पिकअप वैन भिड़ंत, पिकअप वैन के परखचे उड़े, चालक घायल

रिपोर्टः सचिन सिंह झरिया

झरिया: सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी नगीना बाजार के समीप बुधवार को ट्रक और पिकअप वैन में भिड़ंत हो गई. टक्कर करीब 3 बजे केमिकल लदे ट्रक और पिकअप वैन आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की पीकअप वैन के परखचे उड़ गए. वहीं वैन चालक बुरी तरह से फंस गया और अपनी जान बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा. चालक की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने बड़ी मशकत के बाद वैन का दरवाजा तोड़ कर चालक को बाहर निकाला. इस दौरान चालक को गंभीर चोटे आई है.

पिकअप वैन के परखचे उड़े, चालक घायल

चालक संजय कुमार बताया कि हम बोकारो से बिसिलरी पानी लेकर झरिया जा रहे थे. तभी सामने से केमिकल लदा ट्रक एका एक सामने से जोरदार टक्कर मार दी. केमिकल लदा ट्रक के चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. केमिकल ट्रक चालक का नाम सुखलाल महतो है. दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए चासनाला भेज दिया है, जबकि दोनों गाड़ियों को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आई है.

 

 

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...