Commercial Advertisment

सात समुंदर पार की लड़की और हजारीबाग शहर के युवक की प्रेम गाथा हो गई मशहूर

बारबरा पोलक अपने प्रेमी से मिलने पोलैंड से पहुंची खुत्र गांव

हजारीबाग: कहा जाता है कि प्रेम एक ऐसा जादू है जो किसी पर चलने के बाद उसे अपनी और आकर्षित करता चला जाता है।

जब प्रेम सात समुंदर पार का होतो लोग भी जानना चाहते हैं कि यह प्रेमी जोड़ी आखिर है कौन। प्रेमी जोड़े में युवक यदि एक छोटे से गांव से आता होतो और भी लोगों को काफी दिलचस्पी हो जाता है।

बस उसी क्रम में मंगलवार को छड़वा डैम के समीप बरतुआ गांव में आवाज के संवाददाता रितेश खण्डेलवाल एवं भोला राणा ने प्रेम जोड़ी से मुलाकात कर उनके विषय में जाने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े में युवक शादाब आलम पिता स्व शाहूद मलिक एवं माता स्व.मुसरत खातून जो की कटकमसांडी क्षेत्र अंतर्गत खुत्र का रहने वाला है।

इनके द्वारा सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के माध्यम से विदेश की पोलैंड निवासी बारबरा पोलक से वर्ष 2021 में बातचीत शुरू हुई और बातचीत यहां तक पहुंच गई कि लड़की उनसे मिलने के लिए उनके गांव आ पहुंची।

कुछ दिनों के बाद यह दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लड़की बारबरा पोलक की एक 6 वर्ष की बेटी अनन्या भी है जिसको शादाब ने अपनाया है।

बेटी अनन्या शादाब को डेड कहा कर पुकारती है। इनके पहुंचने के बाद गांव के कुछ लोग काफी खुश नजर आए तो कुछ लोग एतराज जताते नजर आए.इस बीच कई लोगों ने अपने घरों में बुलाकर विदेशी मेहमान का स्वागत किया।

शादाब ने कहा कि बारबरा पोलक से प्रेम की गाथा हमारी वर्ष 2021 में प्रारंभ हुई थी। इंस्टाग्राम के माध्यम से हमारी बातचीत शुरू हुई थी और तब से हम लोग एक दूसरे से काफी बातचीत करने लगे और इस बीच हम दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया।

बारबरा पोलक के बारे में कहा कि उसे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। हम लोग बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। साथ ही कहा कि मैं काम की तलाश में हूं एक अच्छा काम करना चाहता हूं। बारबरा पोलक एवं बेटी अनन्या से बहुत प्रेम करता हूं।

साथ ही विदेशी मेहमान बारबरा पोलक ने कहा कि मुझे भारत और हजारीबाग बहुत अच्छा लगा.मैं जब हजारीबाग पहुंची तो मुझे देखने के लिए काफी लोग आए और मुझे सेलिब्रिटी जैसा फील हुआ। साथ ही कहा की पोलैंड में मेरा खुद का घर,कार है। वहां मेरे पास सब कुछ है नौकरी है मैं तो सिर्फ इंडिया और हजारीबाग आई हूं, शादाब के लिए। मैं शादाब से काफी खुश हूं और हम लोग बहुत जल्द एक दूजे के होने वाले हैं.

गांव के जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि कटकमसांडी स्थित छड़वा डैम के पास हमारा घर है.काफी बड़ा आम का बागान ह. विदेशी मेहमान ने हमारे बागान का आम खाकर काफी खुश हुईं.गांव में पहली बार कोई विदेशी मेहमान का आगमन हुआ है हम सब इनका स्वागत किए है।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...