सीमा हैदर के बाद प्यार के लिए सात समंदर पार कर पोलैंड से हजारीबाग पहुंची बरबरा पोलाक

413
Advertisment

रिपोर्टः शशांक शेखर/ न्यूज 22स्कोप

Advertisment

हजारीबागः सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती प्यार में तब्दीली की खबर देश के अलग अलग हिस्से से आती रहती है. सीमा हैदर और सचिन की कहानी सब ने देखी ही होगी. इसी बीच एक ऐसा ही मामला जिले में भी सामने आया है. बरबरा पोलाक प्यार के लिए सात समंदर पार कर पोलैंड से हजारीबाग पहुंची है. उनकी दोस्ती हजारीबाग के शादाफ आलम इंस्टाग्राम से हुई फिर बाद में यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि सात समंदर पार पोलैंड से महिला टुरिस्ट वीजा के सहारे अपने प्रेमी शादाफ आलम से मिलने भारत चली आई.

पोलैंड से हजारीबाग पहुंची बरबरा पोलाक

दिल्ली में शादाफ से मिल चुकी है बरबरा

भारत आईं अपने पोलैंड की प्रेमिका बरबरा पोलाक को शादाफ भारत के विभिन्न खूबसूरत जगहों पर भ्रमण कराने के बाद हजारीबाग लेकर आए और यहां के खूबसूरत वादियों से रूबरू कराया. बरबरा पोलॉक इससे पहले एक बार और भारत के दिल्ली में शादाफ से मिलने आ चुकी है, परंतु इस बार वह शादाफ के गांव आई और उन्हें गांव बेहद पसंद आया. हालांकि गांव के लोग थोड़ा उन्हें इरिटेट कर रहे हैं, लेकिन शादाफ से बहुत मोहब्बत करती हैं और उनके लिए गांव आई हैं. उन्हें भारत बहुत पसंद है. उन्हें हजारीबाग बहुत पसंद आया है. शादी के सवाल पर शादाब ने अभी कुछ नहीं बताया, लेकिन लिव इन रिलेशनशिप में दोनों रह रहे हैं इस बात को स्वीकार किया है.

Advertisement