राइफल-पिस्टल और कारतूस के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार, वाहन चेकिंग में पकड़े गए अपराधी

रिपोर्टः गौरव सिन्हा/ न्यूज 22स्कोप

जहानाबादः जिले की पुलिस ने हथियार तस्करों को राइफल-पिस्टल और कारतूस के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि 18 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हुलासगंज थाना क्षेत्र से कुछ अपराधी हथियार लेकर जा रहे हैं, सूचना मिलने के बाद एसपी ने एक टीम का गठन करते हुए हुलासगंज बाजार के समीप वाहन चेकिंग लगाने का निर्देश दिया. तभी स्कॉर्पियो सवार होकर हथियार तस्कर आ रहे था, तो पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो एक 9mm पिस्टल दो राइफल, 23 कारतूस और 6 मोबाईल के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि बेला थाना क्षेत्र से वह हथियार लेकर पटना जा रहे था. हथियार बेचने के उद्देश्य इन लोगों ने हथियार खरीदा था. हालांकि पकड़े गए अपराधियों के इतिहास को पुलिस खंगालने में जुट गई है. एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों का पूर्व से भी अपराधिक इतिहास रहा है. जिसकी छानबीन की जा रही है. पकड़े गए पांचों अपराधी अलग-अलग जिले के हैं.

राइफल पिस्टल और कारतूस के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...