Crime : फेसबुक पर दोस्ती और फिर ब्लैकमेल – आरोपी गिरफ्तार

 

फेसबुक पर दोस्ती के बाद लड़की की फोटो को अश्लील फोटो में एडिट कर ब्लैकमेल कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चैनपुर पुलिस ने फेसबुक से दोस्ती के बाद लड़की के फोटो को अश्लील फोटो में एडिट कर ब्लैकमेल कर रहे

बिहार के गया जिला निवासी विकास कुमार रवि जो वर्तमान में लातेहार जिला के हेरहंज प्रखंड में शिक्षा विभाग

में कार्यरत हैं उसे गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया.

इस पूरे मामले की जानकारी चैनपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र

के रितु गांव की एक युवती ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि लातेहार

में रहने वाले विकास कुमार रवि से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी.

फेसबुक पर दोस्ती और फिर ब्लैकमेल - आरोपी गिरफ्तार
फेसबुक पर दोस्ती और फिर ब्लैकमेल

जिसके बाद वह मेरे प्रोफाइल से फोटो निकालकर अश्लील फोटो में एडिट कर मुझे ब्लैकमेल कर पैसे

की मांग करने लगा जिसके बाद युवती के द्वारा चैनपुर थाना में उस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.

वहीं बताया जा रहा है कि उस युवक द्वारा पहले भी लगभग 10 से 15 युवतियों को इसी तरह से ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड कर चुका है.

इधर इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया है.

बताते चले कि आरोपी के पास से दो स्मार्ट फोन बरामत किया और उसमें और भी लड़कियों की

आपत्तिजनक फ़ोटो मिली है।

बच्चे की मां को फेसबुक फ्रेंड से हुआ प्यार, फिर कराया गर्भपात

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...