कटिहार में मोहर्रम को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, कई अधिकारी रहे मौजूद

कटिहार : आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर कटिहार के विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डीएम रवि प्रकाश ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल, ज़िला परिषद अध्यक्षा रश्मि सिंह, उप मेयर मंजूर खान, ADM कटिहार और जिले के तीनों अनुमंडल के SDO, SDPO ट्रैफिक डीएसपी के साथ-साथ तमाम थाना के थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, खलीफा और शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधि एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने अपनी अपनी समस्या जिला पदाधिकारी के सामने रखी। जिसे जिला पदाधिकारी ने सुना और संबंधित पदाधिकारियों को इस ओर जहां तक संभव हो सके समस्याओं को दूर करने के लिए कहा। जिला पदाधिकारी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें। पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया की कोई भी अफवाह फैलती है तो तुरंत अफवाहों का खंडन पदाधिकारी गण औपचारिक रूप से करें। ताकि लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा ना हो।

मोहर्रम

उन्होंने कहा कि जिले में वॉच टावर एवं मकान के छतों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी जो मोहर्रम जुलूस पर निगरानी रखेगी। उन्होंने सिविल सर्जन से भी कहा कि मोहर्रम के रोज समुचित व्यवस्था अस्पताल में रखे और मोहर्रम कमेटियों से भी अपील की कि वे भी अपने साथ फास्टेड का समान रखें। ताकि किसी को चोट लगता है तो अस्पताल पहुंचने से पहले प्राथमिक उपचार तुरंत हो सके। कटिहार जिला पदाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा।

कटिहार से तौकीर रजा की रिपोर्ट

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, कई निर्देश जारी, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

 

 

Sultanganj Six Children Drown: सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा से पहले बड़ा...

Sultanganj Six Children Drown, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाढ़ के पानी...

Abhiyan Basera Bihar: पटना आने की जरूरत नहीं! भूमिहीन परिवार अंचल...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...