बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर, एक महिला की दर्दनाक मौत

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मझौली थाना क्षेत्र के मंझौल बखरी रोड के समीप की है। मृत महिला की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र मंडल वार्ड नंबर-4 के रहने वाले नरेश चौधरी का 50 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आज सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए जा रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार करने के दौरान कुचल दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आपको बता दें कि मौत की खबर लगते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना की सूचना मनोर थाना पुलिस को लगी मौके पर मौजूद थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

https://22scope.com/speed-havoc-muzaffarpur-uncontrolled-car-trampled-20-people/

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

अब वेबसाइट की जरूरत नहीं! WhatsApp पर मिलेगा रिलायंस AGM का...

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(Reliance Industries Limited) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले शेयरधारकों के लिए WhatsApp-आधारित AGM डिजिटल असिस्टेंट लॉन्च किया...

गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के...

गोड्डा: शनिवार को गोड्डा शहर के शुभदा बैंक्वेट हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ज़िला इकाई की ओर से बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं का...

Jharkhand MGNREGA Strike: सरकार को मनरेगा कर्मियों की दो टूक चेतावनी,...

Jharkhand MGNREGA Strike: झारखंड राज्य MGNREGA कर्मचारी संघ के आह्वान पर, राज्य भर के MGNREGA कर्मचारी पिछले 93 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।...