रफ्तार का कहर, मोटरसाइकिल सवार युवक ने महिला को कुचला

बेगूसराय : बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए लोगों ने थाना को घेर कर जमकर हंगामा किया। यह पूरा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर के पास की है। मृत महिला की पहचान अमरौर गांव के रहने वाली नीलम देवी के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि नीलम देवी आज सुबह घर के सामने टहल रही थी। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही ग्रामीण उग्र हो गया और सिंघौल थाना को घेरकर जमकर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। वहीं हंगामा देख मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामला को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, बीच-बचाव में पुलिस पर भी हमला

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...