गया में मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरे शहर में अलर्ट, निकाली बाइक रैली

गया : मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरे शहर में अलर्ट पर है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा शहर के कई इलाकों में भारी संख्या में मोहर्रम पर्व को लेकर बिहार पुलिस, अर्धसैनिक बल, सहित सीआरपीएफ के जवान को भी तैनात किया जा रहा है। मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गया के पुलिस लाइन में सिटी एसपी हिमांशु टाउन डीएसपी पी एन साहू,सदर एसडीओ राजेश कुमार सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष, बीडीओ को गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने सभी इलाकों में शांति व्यवस्था एवं मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक सफल करने को लेकर कई तरह के निर्देश दिए गए। वहीं शहर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक सफल बनाने को लेकर पैंथर मोबाइल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर सभी इलाकों में शांति पूर्वक पर्व को मनाने के लिए पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, अर्ध सैनिक बल की तैनाती एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। इस पर्व को आपसी भाईचारा एवं आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से बनाने के लिए दंडाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बल एवं मजिस्ट्रेट के बीच तैनाती की गई है।

वहीं इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती में बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल एवं माजीस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिस इलाके से मोहर्रम पर्व की जुलूस जाएगी उस इलाके में भी पुलिस बल की तैनाती एवं दंडअधिकारी मौजूद रहेंगे।

https://22scope.com/meeting-of-peace-committee-regarding-moharram-festival-many-instructions-issued/ 

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bank Strike September 2026 :सितंबर में दो बार बैंक हड़ताल, झारखंड...

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सितंबर में दो चरणों में देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। 11 सितंबर और 28 से 30...

Ranchi Dog Hospital:रांची के बड़गाईं में 2.05 करोड़ से बनेगा Dog...

 रांची के बड़गाईं में 2.05 करोड़ रुपये की लागत से कुत्तों का अत्याधुनिक अस्पताल और शेल्टर होम बनाने की योजना है। स्थानीय लोगों ने...

Maiya Samman Yojana: रक्षाबंधन से पहले रांची की 3.95 लाख महिलाओं...

 रक्षाबंधन से पहले रांची की 3,95,692 महिलाओं के बैंक खातों में मंईयां सम्मान योजना की अगस्त की राशि भेजी गयी। कुल 98.92 करोड़ रुपये...