पटना के जेडी विमेंस कॉलेज में इंडक्शन मीट आयोजन

पटना : पटना के जेडी विमेंस कॉलेज में इंडक्शन मीट आयोजन –  पटना के जेडी विमेंस कॉलेज के प्रांगण में इंटर एवं बीए कला एवं विज्ञान,सत्र 2023-2027 का इंडक्शन मीट आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। छात्राओं का स्वागत प्राचार्या प्रोफेसर मीरा कुमारी ने किया और उनके उज्जवल की कामना की। प्राक्टर प्रोफ़ेसर वीणा अमृत ने छात्राओं को महाविद्यालय के क़ायदे-क़ानून,अनुशासन एवं पोशाक से सम्बंधित बातों से उन्हें अवगत कराया। डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. स्मृति आनंद एवं डॉ. कुमारी सीमा ने मंच संचालन के साथ साथ महाविद्यालय के सभी विभागों की जानकारी विस्तृत रूप से दिया।

पटना के जेडी विमेंस कॉलेज में इंडक्शन मीट आयोजन

प्लेस्मेंट सेल के विषय में जानकारी डॉ. नंदिनी ने दिया।बीसीए, बीबीएम, एमबीए, एमसीए एवं कामर्स के विषय में डॉ. मीनू गुप्ता ने बताया। प्रो. अशोक यादव (परीक्षा विभाग), शांता झा (खेल विभाग) एवं हेडक्लर्क मनोज कुमार ने भी छात्राओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रो. सुमिता सिंह, प्रो. कुमकुम कुमारी, प्रो. मधु कुमारी, प्रो. पूनम कुमारी, डॉ. मृणाल मंजरी, प्रो. प्रियंका, डॉ. रंजु सिंह, डॉ. सीमा मिश्रा सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्मृति आनंद ने दिया।

पटना के जेडी विमेंस कॉलेज में इंडक्शन मीट आयोजन
पटना के जेडी विमेंस कॉलेज में इंडक्शन मीट आयोजन

https://22scope.com/flag-march-taken-out-in-sasaram-regarding-muharram/

विनय गौतम की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...