Commercial Advertisment

झारखंड के 9 खिलाड़ियों का नेशनल कैंप के लिए चयन  

रांची: भारतीय सब जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीम का नेशनल कैंप 21 अगस्त से राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है।

यह हॉकी इंडिया द्वारा पहली बार आयोजित राष्ट्रीय शिविर होगा, जिसमें झारखंड से 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें 3 पुरुष और 6 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

चयनित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने हॉकी के विकास के लिए कई नए कार्यक्रम शुरू करवाए हैं।

इसी कड़ी में, हॉकी इंडिया इतिहास में पहली बार सब जूनियर स्तर के महिला और पुरुष हॉकी टीमों का राष्ट्रीय कैंप आयोजित कर रहा है। पहले केवल जूनियर और सीनियर टीमों का राष्ट्रीय कैंप आयोजित होता था, और चयनित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता था।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...