प्रदीप वर्मा ने I.N.D.I.A गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- गठबंधन की नजरों में झारखंड की बहन बेटियों की इज्जत नहीं

रांचीः भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधते हुए कड़ा प्रहार किया है. प्रदीप वर्मा ने कहा कि सत्ता के लिए लालायित गठबंधन दलों की नजरों में झारखंड के बहन बेटियों की इज्जत नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो राजद सहित गठबंधन में शामिल दलों को मणिपुर की घटना दिखाई दे रही, लेकिन राज्य में उनकी नजरों के सामने रोज रोज घट रहे बलात्कार, हत्या की घटनाएं नहीं दिखलाई दे रही. उन्होंने कहा की लगभग 5500 बहन बेटियों की इज्जत पिछले साढ़े तीन साल में लूटी गई है. जिसमें अधिकांश आदिवासी, दलित समाज की हैं. लेकिन आदिवासी मुख्यमंत्री का दम भरने वाले सत्ताधारी गठबंधन को के लोग उद्वेलित नहीं करता. उनके लिए तो यह सामान्य घटना है और कोरोना इसके लिए जिम्मेवार है.

साढ़े तीन सालों में 72 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना घटी

रुबिका पहाड़िया हत्या पर प्रदीप वर्मा ने कहा कि रुबिका पहाड़िया को टुकड़ों में काटा जाना, दुमका में अंकिता को पेट्रोल से जलाया जाना, आदिवासी बेटी को दुष्कर्म के बाद पेड़ से लटका देना, चलती कार में गैंग रेप, ट्रेनिंग करने वाली प्रशिक्षुओं से दुष्कर्म जैसी घटनाएं इनके लिए सामान्य घटना है. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन सालों में 72 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटनाएं सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज हैं, लेकिन ये सब इन्हें सोचने केलिए बाध्य नहीं करता. प्रदीप वर्मा ने कहा कि इनके गठबंधन के महिला कार्यकर्ता खुलकर इस सरकार में महिलाओं के साथ घटित हो रही दुर्व्यवहार की घटनाओं पर बोल रही लेकिन इनके आका मौन व्रत धारण किए बैठे हैं. उन्होंने कहा कि जनता इस गठबंधन की सरकार से ऊब चुकी है. जनता सबक सिखाने केलिए केवल समय का इंतजार कर रही है.

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...