हेमंत सरकार पर प्रदीप वर्मा का बड़ा आरोप

रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि हेमंत राज में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. उनका हौसला सिर चढ़कर बोल रहा है. खासकर भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को राज्य में बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कल लोहरदगा जिला में पार्टी के चटकपुर बूथ अध्यक्ष ने जिस प्रकार से हत्या की, उससे स्पष्ट है कि राज्य में अपराधियों के सामने पुलिस प्रशासन घुटना टेक चुका है.

अपराधियों को मिले कठोर सजा-प्रदीप वर्मा

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भय और दहशत का माहौल है. सरेआम अपराधी व्यवसायियों, चिकित्सकों से फिरौती मांग रहे. जेल में बंद अपराधी भी सक्रिय हैं.
प्रदीप वर्मा ने कहा कि सरेआम बाजार में अपराधी दुकानों से करोड़ों लूटने में सफल हो जा रहे हैं. ऐसे में स्पष्ट है कि झारखंड जंगल राज में बदल चुका है. डॉ. वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में शामिल अपराधियों को पकड़कर कठोर सजा दिलाने की मांग की.

रिपोर्ट: मदन सिंह

क्या अब ईडी के निशाने पर है दीपक प्रकाश?

अपना कार्यकाल पूरा करेगी हेमंत सरकार, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा- कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे

Jharkhand Politics: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- हेमंत सोरेन की पार्टी का नारा है सरकारी प्लॉट हमारा है

भाषा विवाद पर बोले राज सिन्हा- हेमंत सरकार को चुकानी पड़ेगी कीमत

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं सीता सोरेन, उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरी हेमंत सरकार

सड़क से सदन तक लड़ी जायेगी 1932 के खतियान की लड़ाई- वादे से पीछे हट रही है हेमंत सरकार- आजसू

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...