एकदिवसीय व्यावसायिक व शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे नीरज कुमार

कटिहार : कटिहार के सर्किट हाउस में जदयू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एमएलसी नीरज कुमार ने आज एकदिवसीय व्यावसायिक और शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे। कटिहार आगमन पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पार्टी पर जमकर निशाना साधा। निशाना साधते हुए कहा कि इस आजाद भारत में औरंगजेब के बाद मंदिर तोड़वाया है तो सब से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर तोड़वाया है, उसका उदाहरण है वाराणसी का कोरीडोर है।

नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंदिर बनवा रहे हैं और नरेंद्र मोदी सरकार मंदिर तोड़वाया रहे हैं। एमएलसी नीरज कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाना साधते नहीं छोड़ा। गृह मंत्री का बेटा जय शाह बिना क्रिकेट खेले क्रिकेट बोर्ड का सेक्रेटरी बना यह कहां तक सही है। वहीं बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर जमकर बरसा और इनका भी पोल खोलते हुए और पूरे साक्ष्य के साथ कहा कि इनका सब कुछ फर्जी है नाम फर्जी इनका डिग्री फर्जी, इनका बयान फर्जी। अगर भाजपा वालों में हिम्मत है तो मेरे ऊपर मानहानि करे हम जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

प्रवक्ता नीरज कुमार ने कटिहार जिले के बारसोई घटना पर भी बयान देते हुए कहा कि जिन लोगों से गोली चली और दो लोगों की मौत हुई है। जिला प्रशासन जल्द गुनहगार को चिन्हित कर उनका प्रदाफाश करें और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दें। बिहार सरकार मंत्रीमंडल का कब तक विस्तार कर रही है तो उन्हों कहा की यह मुख्यमंत्री के क्षेत्राधिकार में है हम इस पर कुछ भी नहीं बोल पाएंगे।

वहीं भाजपा द्वारा लगातार बिहार सरकार पर निशाना साधा जा रहा है कि बिहार में फिर से जंगलराज कायम हो गया है। उस पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह सब भाजपा वाले करवा रहे हैं। सारा जिम्मेदार भाजपा पार्टी ही है। वहीं बिहार में हो रहे आए दिन हिंसा की घटना को लेकर नीरज कुमार ने बताया कि पूरे देश में इंटरनेट सेवा बाधित करने का पहला नाम भाजपा सरकार की ही है।

https://22scope.com/rift-in-grand-alliance-on-katihar-firing-case-congress-asked-questions-to-the-government/

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...