बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

रांची: राजधानी के अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। बच्ची की परिवार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाने में पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाया है। परिवार ने यह भी बताया है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान हैं, जिसकी पुष्टि डॉक्टरों द्वारा की गई है।

इस मामले के संबंध में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष अजय शाह ने बताया है कि उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कानूनी कदम उठाए हैं। सीडब्ल्यूसी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बच्ची को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक लीगल सपोर्ट भी मुहैया करा दी है। जिससे बच्ची और उसके परिवार को आवश्यक जानकारी और कानूनी मदद मिल सके।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बच्ची को परिवार के पास रखा गया है और उसकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

पिछले दिनों राजधानी रांची में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी यहां कई कमियों को दूर करने के लिए निरीक्षण किया था और पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया था। इसके बावजूद भी, राज्य के विभिन्न जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, सीडब्ल्यूसी पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है और ऐसे मामलों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...