पटना : स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारी जोरों पर है गांधी मैदान का निरीक्षण करने पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह एवं उनके साथ संबंधित कई पदाधिकारी पहुंचे। साथ ही पटना के डीएम ने बताया कि तैयारी जोरों पर चल रही है दर्शक दीर्घा बनाए जा रहे हैं जो राज्यस्तरीय यह कार्यक्रम होता है। उसे लोग आते हैं देखने के लिए तो उनकी उनको भी किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए दर्शक दीर्घा बनाए जा रहे हैं। इस बार कुल 12 विभाग की और से झाकी रहेगी। साथी गांधी मैदान में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी रखी जाएगी। परेड का भी हलचल शुरू हो गया है।
चंदन तिवारी की रिपोर्ट







