Advertisement
Advertisement

झारखंड आदिवासियों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल:आशा लकड़ा

रांची:  बाबूलाल मरांडी पर  इरफान अंसारी द्वारा दिए बयान पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस  में  भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री ने  कहा कि झारखंड आदिवासियों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है, लेकिन कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी आदिवासियों के प्रति ओछी सोच रखते हैं।

इरफान अंसारी के बयान से पूरा आदिवासी समाज मर्माहत है. कांग्रेस पार्टी के डीएनए में ही जनजातीय समाज के प्रति विरोध है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस विधायक लगातार आदिवासी समाज का अपमान कर रहे हैं।

आशा लकड़ा ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम न तो आदिवासियों की हितैषी थे और ना ही हो सकते हैं।

ये आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर अपना हित साधते हैं। आदिवासियों को इनके चेहरे पर लगे नकाब को पहचानना होगा।

ये लोग न तो इस राज्य का विकास कर सकते हैं और ना ही आदिवासियों का। अब वक्त आ गया है।

इन्हें सबक सिखाने का. इसलिए आदिवासी समाज के लोग एकजुट होकर आदिवासी विरोधी राजनीतिक पार्टियों को झारखंड की सत्ता से बेदखल करें।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...