ससुराल में विवाहिता की जहर से हुई मौत, भाई ने कहा- बहन ने जहर खाया नहीं

नवादा : नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव में एक विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के विनय कुमार की पत्नी पूर्णिमा कुमारी के रूप में की गई है। मायके परिवार के लोगों ने ससुराल वालों पर खाने में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है।

घटना के संबंध भाई रंजीत कुमार ने बताया की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व केंदुआ गांव निवासी सहदेव सिंह के पुत्र विनय कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही हमेशा किसी ने किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था कई बार इस संबंध में समझौता भी हुआ। उसके बावजूद भी मारपीट किया जाता था। आज रात में अपनी बेटी माही उम्र नौ साल से खाना मांगी खाना खाने के थोड़ी ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तभी उसे सदर अस्पताल लाया गया जहा उसकी तुरंत मौत हो गई। विवाहिता के पति जो पुणा में बीआरओ में क्लर्क की नौकरी करता है।

उन्होंने बताया कि घर में लड़ाई झगड़ा होते रहता था और आज खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तभी उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं घटना के संबंध में मायके वाले ने ससुर, सांस और ननद पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

https://22scope.com/friend-became-a-friend-in-a-minor-dispute-in-nawada-stabbed-on-the-neck/

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img