17 दिन पहले प्रेमी से प्रेमिका ने भरवाई मांग, मिला धोखा तो थाने में लगाई गुहार

बांका : बांका में प्रेमिका प्रेमी के घर पर पहुंचा तो धक्का मारकर घर से बाहर निकाला। शौचालय के बहाना बनाकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी फरार हो गया। प्राइवेट रूम में रखकर सारिक संबंध बनाने का पीड़िता ने आरोप लगाया। प्रेमी से धोखा मिलने के बाद प्रेमिका और परिजनों ने गुरुवार की सुबह रजौन थाना पहुंचकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार बांका के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में लव मैरिज शादी के 17वें बाद ही प्रेमी ने प्रेमिका को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद किशोरी प्रेमी के घर पर जाकर रखने की गुहार लगाने लगी। लेकिन लड़के के परिजन प्रेमिका को रखने के लिए तैयार नहीं है। उसे धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया। दोनों अलग-अलग पास के ही एक गांव के रहने वाले हैं। प्रेमिका प्रेमी को साथ में रखने की गुहार लगा रही है। इसके बाद किशोरी को लेकर परिजन न्याय की गुहार लगाने के लिए थाना पहुंचा।

पीड़ित किशोरी ने बताया कि मेरे गांव के बगल के ही श्यामपुर गांव निवासी रामबज्जो साह का पुत्र करीब 19 वर्षीय अंशु कुमार से करीब छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद अंशु कुमार ने मुझे बहला फुसलाकर एक बाइक पर बैठाकर बासुकीनाथ ले जाकर 13 जुलाई को मुझसे शादी कर लिया। शादी करने के बाद लड़के ने मुझे सुल्तानगंज से लेकर चला गया। उसके बाद फिर मुझे दिल्ली लेकर चला गया। जिसके बाद वहां पर प्राइवेट रूम बुक करके हमको 13 दिन रखा।

इस दौरान मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। इसके बाद 29 जुलाई को मुझे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लेकर गया और कहा कि मैं शौचालय से आ रहा हूं। जिसके बाद काफी देर तक वह लड़का वापस लौट कर नहीं आया। मैं रेलवे स्टेशन पर काफी देर अकेले बैठी रही। इस दौरान मैं रोने लगी। इसे देखकर मुझे एक महिला ने पूछा। सब कुछ बताने के बाद एक महिला यात्री ने बताया कि मैं भागलपुर जा रही हूं। चलो मेरे साथ मैं तुमको वहां तक छोड़ दूंगी। इसके बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन से मेरे पिता द्वारा मुझे घर लाया गया। इसको लेकर थाने में आवेदन अंशु कुमार,राम बज्जो साह, अंजना देवी, सुभाष साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर करवाई कर रही है।

https://22scope.com/after-a-quarrel-with-her-husband-the-woman-hanged-herself-to-death/

दीपक कुमार सिह की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...