पति से झगड़ा हुआ तो महिला ने फंदे से लटककर दे दी जान

भागलपुर : भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में महिला ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। बरारी निवासी सोनू तांती की पत्नी स्वेता का उसके पति से लगातार झगड़ा होता था। कल रात भी दोनों में विवाद हुआ था जिसके बाद सोनू ने पत्नी के साथ मारपीट की थी सुबह घरवालों ने उसका शव देखा। मृतका के परिजनों ने सोनू पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक, सोनू हमेशा स्वेता से लड़ाई करता था सोनू का कहना था कि वह उसे पसन्द नहीं करता है बांका के श्यामपुर अपने मायके में महिला थी वहां भी उसके पति ने विवाद किया था महिला थाना में इसकी शिकायत भी की गई थी। कल बरारी में रात में दोनों में कहासुनी हुई थी। वहीं परिजनों ने थाना को पूरा मामला बताया जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। महिला की शादी 2017 में हुई थी उसके दो छोटे बच्चे है।

https://22scope.com/bhagalpur-rocked-by-bomb-blast-one-youth-killed/

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...