भागलपुर में अपराधी हुए बेलगाम, लगातार जारी है हत्याओं का दौर

भागलपुर : एक तरफ भागलपुर पुलिस निहत्थे लोगों और पत्रकारों पर लाठी चार्ज करने में व्यस्त रह रही है। वहीं दूसरी ओर बेलगाम अपराधियों द्वारा भागलपुर में लगातार हत्याओं का दौर जारी है। भागलपुर के बब्बरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का क्षत विक्षत शव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने देखा। मंदिर में शव होने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में आसपास के लोग मंदिर परिसर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना बब्बर गंज थाना पुलिस को दिया।

मृतक की पहचान भैरोपुर निवासी रितेश कुमार उर्फ मुखिया मंडल के रूप में हुई है जो एक हत्याकांड का आरोपी था। हाल के दिनों में जेल से बेल पर छूटकर बाहर आया था। मृतक के भाई मुकेश मंडल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भागलपुर के शीतला स्थान चौक पर हुए मर्डर केस में उसके भाई को भी आरोपी बनाया गया था। जबकि वह मर्डर दिलीप मंडल के पुत्र ने किया था, जबसे उसका भाई जेल से बाहर आया था उसी समय से दिलीप मंडल या कहता था कि उसका बेटा अगर जेल से नहीं निकलेगा तो वह उसके भाई को भी मार देगा। उसके भाई की हत्या उसके पड़ोसी मंटू मंडल ने दिलीप मंडल के इशारे पर किया है।

वहीं पूरे मामले पर सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि मंदिर परिसर से शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ईट से कुचलकर रितेश की हत्या की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

https://22scope.com/bhagalpur-police-recovered-suspicious-bag-from-blast-near-railway-station/

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...