अपराधियों ने युवक को मारी गोली, शराब बनाने पर रोकने से बढ़ा था विवाद

रिपोर्टः लाला जबीन/ न्यूज 22स्कोप

जमशेदपुर: शहर में अपराधियों का तांडव जारी है. कभी वर्चस्व को लेकर गोली चलती है, तो कभी गैंगवार में. वैसे ताजा मामला उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 5 का है. जहां मनीषा यादव नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है. वैसे घायल के परिवार वालों का कहना है कि विक्रांत नामक युवक को मनीष ने इस क्षेत्र में शराब बनाने को मना किया था. जिसके बाद दोनों को बीच विवाद हुआ था. इस मामले को लेकर थाना में शिकायत भी की गई थी. जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अपराधियों का मनोबल बढ़ा. जिसके बाद अपराधियों ने अहले सुबह मनीष यादव को गोली मारी दी. आनन-फानन में घायल मनीष को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए मनीष को टीएमएच  रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

 

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...