दूसरी सावन माह के प्रथम सोमवारी पर निकाली गई विशाल जलाभिषेक शोभा यात्रा

रिपोर्टः आकाशदीप/न्यूज 22स्कोप

गढ़वाः जिला के रंका इकाई के द्वारा दूसरी सावन माह के प्रथम सोमवारी पर निकाली गई विशाल जलाभिषेक शोभा यात्रा. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वाधान में  अनुमंडल मुख्यालय स्थित एवं सुदुरवर्ती क्षेत्राें से भोलेबाबा के भक्त शामिल हुए. शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाओं ने भाग लिया. जलाभिषेक शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने..भोले बाबा की जय, बाबा नगरिया दूर है जाना जरुर है.., चलो बुलावा आया है बाबा ने बुलाया है.., बोलबम का नारा है बाबा एक सहारा है.. जैसे उत्साही भजन और भक्तिमय पूर्ण जयकारा के साथ बर मुहल्ला, चौधरी मुहल्ला, गढ़देवी मुहल्ला, भगवती मंदिर, थाना मोड़, सुभाष चन्द्र बोस मुहल्ला में भ्रमण करते हुए रंका बड़ा बागीचा के बलवानंद कुआं से पात्र में जल भरकर श्री रघुनाथ अखाड़ा परिसर होते हुए रंका मुख्य बाजार बस स्टैंड स्थित शिवालय में बाबा भोलेनाथ पर सभी ने जलार्पण किया.

जलाभिषेक शोभा यात्रा में काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए

आचार्य भोलानाथ शास्त्री के द्वारा सभी को विधि विधान के साथ संकल्प कराया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी श्याम सुन्दर प्रसाद, विश्व हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष सुलपानी सिंह, वनवासी कल्याण केंद्र के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर दीनानाथ चौधरी, संरक्षक राम अवतार साव, रंका कला पंचायत की पूर्व मुखिया मति महिमा गुप्ता, संरक्षक सुनील माली, अनूमंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश दास, रामनवमी पूजा समिती के उपा अध्यक्ष विवेक चौधरी, समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार, पवन पांडेय, रानू राज कमल सिंह, सौरभ कुमार सिंह, मोहित चौधरी, कन्हाई सिंह, किशोर सोनी, प्रेमचंद प्रसाद, संजय सिन्हा, उपेन्द्र चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, शुभम झा, विक्की कुमार, आलोक कुमार, विवेक सोनी, सचिन मोदनवाल, गणेश कुमार, अनिल मधेशिया, अनिमेष सोनी, शिवम सोनी, पुकुन कुमार, जीतू चौरसिया, जीतू कुमार, विश्वनाथ साव सहित काफी संख्या में भक्तगण शामिल थे.

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...