Advertisment

2 देशी रायफल व कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

आरा : भोजपुर पुलिस ने जगदीशपुर में घटना कारित करने के पूर्व दो देशी रायफल, 29 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सात अगस्त के रात्रि 21:15 बजे अपराहन में अधोहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना मिली कि जगदीशपुर थानान्तर्गत संगमटोला में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा हैं। जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

उक्त सूचना का सत्यापन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु अधोहस्ताक्षरी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जगदीशपुर एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा उक्त स्थल पर रेड/छापामारी कर विभुति भूषण उर्फ संतोश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो देशी रायफल एवं 29 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में जगदीशपुर थाना काड में आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...